
Bad Food Combinations Suggested By Ayurveda In Hindi भोजन के हानिकारक संयोग – जो लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हैं, वे अपने खाने में कई तरह की स्वास्थ्यवर्धक चीजें शामिल करते हैं. लेकिन कभी – कभी उनको शायद यह मालूम नहीं होता कि कई ऐसे खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जिनका साथ-साथ सेवन किया जाए तो उनका स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है तथा उनके सेवन से लाभ होने की अपेक्षा व्यापक नुकसान होता है। इसलिए इन चीजों को ध्यान में रखना अति आवश्यक है.
इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम यहाँ पर आपके लिए कुछ सलाह दे रहें है जिनका साथ -साथ सेवन (Bad Food Combinations) नहीं करना चाहिए।
1. दही के साथ खीर, दूध, पनीर, गर्म भोजन, केला, खरबूजा व मूली का सेवन नहीं करना चाहिए।
2. घी के साथ ठंडा दूध, ठंडा पानी तथा समान मात्रा में शहद का सेवन हानिप्रद है।
3. शहद के साथ खरबूजा, मूली, समान मात्रा में घी, अंगूर, वर्षा का जल व गर्म जल का सेवन नुकसानदायक है।
4. खीरा के साथ ककडी हानिप्रद है।
5. कटहल के साथ पान नहीं खाना चाहिए।
6. चावल के साथ सिरका नहीं खाना चाहिए।
7. खीर के साथ खिचड़ी, खट्टे पदार्थ, कटहल व सतूनहीं खाना चाहिए।
8. गर्म जल के साथ शहद हानिप्रद है।
9. शीतल जल के साथ मूंगफली, घी, तेल, खरबूजा, अमरूद, ककड़ी, खीरा व गर्म भोजन हानिप्रद है।
10. तरबूज के साथ पुदीना या शीतल जल नहीं लेना चाहिए।
11. चाय के साथ खीरा, ककड़ी, ठंडे फल या ठंडा पानी नहीं लेना चाहिए।
12. मछली के साथ दूध, गन्ने का रस, शहद व पानी के किनारे रहनेवाले पक्षियों का मांस नहीं खाना चाहिए।
13. खरबूजा के साथ लहसुन, मूली, दूध व दही हानिप्रद है।
14. दूध के साथ दही, नमक, इमली, खरबूजा, नारियल, मूली व खट्टी चीजें हानिप्रद हैं।
Leave a Reply