
अक्सर लोगों को लगता है कि उन्हें कोई बीमारी हो ही नहीं सकती और वे पूरी तरह स्वस्थ हैं | लेकिन अपने खानपान और रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ बातों का ख्याल रखकर स्वस्थ रहा जा सकता है |
यहां खाने के पिरामिड चार्ट की बात हो रही है | इसमें सेहत के हिसाब से जरूरी खाद्य पदार्थों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है | यह आपको बताता है कि खाने में सबसे ज्यादा और सबसे कम जरूरी क्या चीजें हैं |
पिरामिड के आधार में अनाज और दालें हैं | इन्हें सबसे ज्यादा खाना चाहिए | जबकि इसके शीर्ष में वसा, तैलीय खाद्य पदार्थ और मिठाई हैं | इसका उपयोग कम करें |
पिरामिड के बीच में फल और सब्जियां आती हैं | इसके बाद दूध और मीट के उत्पाद आते हैं | जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं |
स्वस्थ और फिट रहने के लिए कुछ चेकअप कराने जरूरी हैं | जैसे शुगर का स्तर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन का स्तर, कोलेस्ट्रॉल, लीवर, ईसीजी और फेफड़े का एक्स-रे | ये टेस्ट स्वास्थ्य के प्रति सचेत करते हैं |
इस भागमभाग में स्वस्थ रहने के लिए थोड़ा-बहुत समय व्यायाम के लिए निकालना भी बेहद जरूरी है | अक्सर लोग व्यायाम तब करते हैं जब ज्यादा कैलरी लेते हैं | व्यायाम ऊर्जावान और फुर्तीला बनाता है |
पूरे दिन खूब पानी पिएं | पानी पीने से टाक्सिन निकलता है | शरीर का तापमान संतुलित रहता है | पाचन क्रिया ठीक रहती है |
तनाव से शरीर व मन को नुकसान पहुंचता है | तनाव में लंबी-लंबी सांस लें और छोड़ें | संगीत सुनें, ध्यान लगाएं, दोस्तों के साथ बातचीत करें | इससे तनाव से मुक्ति पा सकते हैं |
आदरनीय वैद जी नमस्कार वैद जी मेरी पत्नी को पेट मे,कमर में दर्द रहता है स्वेत प्रदर की शिकायत भी रहती है कृपया घरेलू इलाज बताएं।
apki patni ki dono problem swet pradar ki vajah se lagti hain. App nimn upay ajmaye –
https://www.gharkavaidya.com/home-remedies-for-leucorrhoea-treatment-in-hindi/