
हम यहां पार जानेंगे महिलाओं में कमर दर्द का कारण और उसके देसी नुस्खे Back Pain Ke Desi Upay In Hindi
कमर-दर्द एक सामान्य समस्या है | कमर-दर्द का प्रायः कोई निश्चित कारण नहीं होता | कमर-दर्द गलत ढंग से उठने-बैठने, स्नायुओं के खिंचाव, सामान्य तनाव, अधिक वजन उठाने या अचानक इधर-उधर मुड़ने या झुकने का परिणाम भी हो सकता है |
यह दोषपूर्ण वातावरण या काम करने का असुविधाजनक स्थान या अत्यधिक मुलायम बिस्तर पर सोने से भी हो सकता है | यह पीड़ा कमर के ऊपर तथा नीचे के किसी भी भाग में हो सकती है |
कशेरुकाओं के जोड़ों में भी विकृति अथवा अधिक दबाव पड़ने से कमर-दर्द हो जाता है | मांसपेशियों में तनाव के कारण भी गर्दन, कन्धा तथा गर्दन के पीछे पीड़ा हो सकती है |
कमर दर्द का उपचार Back Pain Ke Desi Upay In Hindi
Gharelu Nuskha #1. सामान्य कमर-दर्द में एक चम्मच नीबू के रस में एक चम्मच लहसुन का रस मिलाकर एक घूंट के लगभग पानी मिलाकर प्रातः-सायं नित्य पीने से दर्द में आराम होता है |
Gharelu Nuskha #2. मेथीदाना अथवा मेथी की सब्जी का प्रयोग करते रहने से कमर-दर्द में लाभ होता है | सर्दियों के दिनों में मेथी के लड्डू अथवा अंकुरित मेथीदाना खाने से लाभ होता है |
Gharelu Nuskha #3. सहजन की फली अथवा फूलों का सब्जी के रूप में उपयोग करने से कमर-दर्द के अतिरिक्त शरीर के अन्य दर्दो में भी लाभ होता है | सहजन के फूल बहुत ही कड़वे होते हैं | लेकिन गरम पानी में उबालने से उनका कड़वापन कम हो जाता है |
Gharelu Nuskha #4. दो छुआरे दूध में उबालकर पीने से कमर-दर्द में बहुत लाभ होता है | सर्दियों में इससे सर्दी से बचा जा सकता है |
Gharelu Nuskha #5. जायफल को पानी और तिल के तेल में मिलाकर उबाल लें | जब पानी जल जाए और तेल रह जाए तो उसके ठण्डे होने पर दर्द वाले स्थान पर मालिश करने से लाभ होता है |
MY MOTHER SUFERING BACK PAIN IN LAST 10 YEAR MEDICINE SEA NO RELIEF
PLS KUCH BATAYEA
Can you please share best back pain treatment.
stiff back muscles or stiff hip joints ke liye pl battay , dard 15 saaal se bhi purana hai
Main reader hun..mujh gharelu nuskhe padh kar acha laga..par me search kar rahi hun k livar ko sujan ho to kya kiya jaay aur madhumeh yani sugar body me adhik matra me ho to kya upay he????????????
thank you…
pune
vimal
sir mere par ke ade or sare per me dard h wajan uthane per ya jyada ghume firne per me dard hota h per aram se bethne per yh dard nhi hota muje koi chot be nhi lge sir mane docter ke dva se malis ke or gole kha le per koi aram nhi or mane par ko darm pane se seka koi aram nhi sir pls kuch btao