
असेंशियल या अरोमा आयल, भाप के इस्तेमाल से पेड़-पौधों की जड़ों, तने, फूल और पत्तियों से निकाले जाने वाला अर्क है | इसे विभिन्न थेरेपीज़, स्पा, आयुर्वेदिक दवाओं और मेंटल रिलेक्सेशन के लिए इस्तेमाल किया जाता है | इन तेलों की खुशबू मस्तिष्क के लिंबिक सिस्टम पर असर डालती है, जिससे एंड्रोफिस, न्यूरोट्रांसमिटर्स व अच्छा महसूस कराने वाले रसायन जारी होते हैं |
असेंशियल या अरोमा आयल के लाभ Essential Oil Benefits For Hair Skin And Body
असेंशियल या अरोमा आयल से मानसिक सुकून मिलता है, तनाव कम होता है, इम्युनिटी में सुधार होता है, श्वसन और रक्त संचार प्रक्रिया पर अच्छा असर होता है | इसके अलावा त्वचा रोगों में भी फायदेमंद है |
इन समस्याओं में मिलती है राहत
1. त्वचा का रुखापन – लंबे समय तक त्वचा का रुखापन सोरायसिस और एग्जिमा का कारण बन सकता है | लैवेंडर, रोजमेरी, गुलाब, चंदन, कैमोमाइल, गाजर के बीज सूखी त्वचा पर अच्छा असर डालते हैं, शुद्ध असेंशियल आयल्स को गैर सुगंधित क्रीम और लोशन में मिला कर लगाया जाता है |
2. डिप्रेशन की स्थिति में – दालचीनी, लैवेंडर, चमेली, चंदन और गुलाब के तेल को मानसिक व्याकुलता व घबराहट को दूर करने में प्रभावी माना गया है | इन्हें मसाज और स्नान के समय पानी में डाल कर इस्तेमाल किया जाता है | कमरे में छिड़काव भी कर सकते हैं | नियमित उपयोग मन पर सकारात्मक असर डालता है |
3. गर्भावस्था से जुड़ी परेशानियां – गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को डॉक्टर की सलाह के बिना दवाएं लेने की मनाही होती है | ऐसी स्थिति में कमर, गर्दन या पैरों में दर्द होने पर नारियल या सरसों के तेल में लैवेंडर या चंदन का तेल मिला कर मसाज करने की सलाह दी जाती है | ब्रेस्ट में सूजन होने पर बादाम के तेल में गुलाब और संतरे का तेल मिला कर लगाने से भी फायदा होता है | घुटनों पर सूजन होने पर बेंज, इन, गुलाब व ऑरेंज ऑयल को नारियल तेल में मिला कर लगाएं |
4. शरीर में इम्युनिटी बढ़ाए – रोजमेरी, टी ट्री, मौसमी और अजवायन के असेंशियल ऑयल का इम्युनिटी पर अच्छा असर देखने को मिलता है | हमारे पूरे शरीर में लिंफेटिक नोड्स होते हैं | गले छाती और बाजू के अंदरूनी हिस्से में भी ये होते हैं | ऐसे में इन तेलों को बाजुओं पर और अंडर आर्म वाले हिस्से पर लगाना चाहिए | गर्दन के नीचे लगाना भी असरकारी होता है |
विभिन्न असेंशियल ऑयल के खास गुण Properties Of Various Essential Oils
- लैवेंडर ऑयल – मन खुश होता है | ठंडक देता है | घावों और त्वचा संबंधी परेशानियों में भी फायदा मिलता है |
- पेपरमिंट – याददाश्त और मानसिक सतर्कता बढ़ाने में असरकारी है | पाचन प्रक्रिया में भी सुधार होता है | सिर दर्द और मांसपेशियों का खिंचाव दूर होता है |
- लैमन ऑयल – उदासी और निराशा दूर होती है | मूड तरोताजा होता है | ठंडक मिलती है | लैमन असेंशियल ऑयल को एकाग्रता बढ़ाने में खास असरकारी पाया गया है |
- रोजमेरी – संतुष्टि देता है, कार्यकुशलता और मूड दोनों पर सकरात्मक असर पड़ता है | मांसपेशियों का तनाव कम होता है | पाचन तंत्र पर भी असर पड़ता है |
- कैमोमाइल – यानी बबूने का तेल | तनाव और चिंता में कमी होती है | अनिद्रा और व्याकुलता में राहत मिलती है | मांसपेशियों का दर्द भी कम होता है |
- युकलिप्ट्स – श्वसन प्रणाली में सुधार होता है | इम्यून सिस्टम दुरुस्त होता है |
- टी ट्री ऑयल – यह त्वचा के लिए खास उपयोगी है | इसमें एंटीफंगल गुण अधिक होते हैं | मुहांसे के उपचार में भी इन्हें इस्तेमाल किया जाता है |
Leave a Reply