
यहाँ पर हम बात करेंगे फोड़े फुंसी का घरेलू इलाज Fode Funsi Ka Gharelu Upchar In Hindi
फुंसी in English – Pimple , फोड़ा फुंसी इन इंग्लिश – Acne and Pimples
फोड़े फुंसी होना आम बात है और यह अक्सर किसी भी उम्र के लोगों को हो जाता है | फोड़ा या फुंसी होने पर दर्द होता है और यदि यह चेहरे पर या होठों के आस – पास है दर्द बहुत भयानक होता है | सामान्यतया यह गर्मी या खान-पान की समस्या से होता है | आइये जानते है इसके कारण लक्षण और उपचार (Fode Funsi Hone Ka Karan Lakshan Aur Gharelu Upchar) के बारे में –
फुंसियां होने का कारण Fode Funsi Hone Ka Karan
फुंसियां एक सामान्य रोग है, जो किसी भी आयु के व्यक्ति को हो सकता है। शरीर में फुंसियां होने के कई कारण हैं-जिनमें दूषित भोजन का सेवन, शरीर पर दूषित जल का प्रभाव, गर्मी में अधिक कार्य करना,ज्यादा धूप में रहना, सर्दी-गर्मी का प्रभाव व बरसात के गंदे पानी में स्नान प्रमुख हैं।
फुंसियां होने का लक्षण Fode Funsi Hone Ke Lakshan
इस रोग के प्रारंभ में त्वचा के किसी भी भाग में खुजली चलने लगती है व धीरे-धीरे वहां एक छोटी सी फुंसी उभर आती है। इसके पश्चात सारे शरीर में फुंसियां निकलने लगती हैं। जब ये फुंसियां पक जाती हैं तो इनमें मवाद भर जाता है, दर्द होता है तथा तेज खुजली होती है।
फुंसियों का उपचार Fode Funsi Hone Ka Gharelu Upchar In Hindi
1. अनन्नास का गुदा और रस
अनन्नास के गूदे को फुंसियों पर लगाने से काफी लाभ होता है। इसका रस पीने से भी फायदा मिलता है।
2. इमली का प्रयोग करें
त्वचा पर फुंसियां होने पर 30 ग्राम इमली को एक गिलास पानी में मथकर पीने से लाभ होता है।
आंखों की पलकों में छोटी फुंसी हो जाने पर इमली के बीज की गिरी को चंदन की तरह घिसकर लगाने से आराम मिलता है।
3. बेर का गुदा
फुंसियां होने पर उन पर बेर का गूदा लगाने से आराम मिलता है। यदि फुंसियां नाक के भीतर है तो बेर के गूदे को सूघने से भी आराम मिलता है।
4. आंवला का प्रयोग करें
सूखे आंवले को जलाकर व पीसकर इसमें शुद्ध घी मिला लें। इसे मलहम की तरह फोड़े-फुंसियों पर लगाएं |
5. नीबू का रस लगायें
नीबू के रस को फोड़े-फुंसियों पर लगाने से लाभ होता है। प्रात:नहाते समय पानी में दो नीबूनिचोड़कर नहाने से भी पुंसियां समाप्त हो जाती हैं। फुंसियां होने पर नित्य नीबू का रस पीना चाहिए।
6. गाजर को बांधें
गाजर को बारीक पीसकर गर्म कर लें तथा फुंसियों पर बांध दें। तुरंत लाभ होगा।
7. अमरूद खाए
त्वचा पर कोई फुंसी हो जाए तो चार सप्ताह तक नित्य दोपहर के समय 250 ग्राम अमरूद खाएं। इससे शरीर की बढ़ी हुई गर्मी शांत होगी तथा रक्त साफ होगा। जिससे फोड़े-फुंसी ठीक हो जाएंगे।
8. अखरोट खाएं तो लाभ होगा
यदि फुंसियां अधिक निकली हों तो प्रात: पांच अखरोट रोज खाएं। इससे लाभ होगा।
9. नारियल का प्रयोग
10 ग्राम कपूर को लगभग 100 ग्राम नारियल के तेल में मिलाकर फोडे-फुंसियों पर लगाने से काफी लाभ होता है। संभव हो तो नारियल के तेल को थोड़ा गरम करने के पश्चात ही कपूर मिलाएं।
Leave a Reply