
मुंह की दुर्गन्ध का घरेलु इलाज Mouth Bad Smell Treatment in Hindi – Bad Breath Home Remedies
बहुत से लोगों के मुह से Bad Smell आती है और वे लोग काफी परेशानी का सामना करते हैं | क्योकि इसका इलाज एलोपैथी में नहीं है | अकसर लोग इसे दबाने का काम करते हैं लेकिन इसे ठीक नहीं | इसलिए आज हम आपको घरेलु आयुर्वेदिक औषधि और तरीके के बारे बताएगें जिससे आपको इस परेशानी से हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है |
दुर्गन्ध का कारण व लक्षण Muh Ki Badboo Ka Karan Aur Lakshan
मुख से दुर्गन्ध का वास्तविक कारण मुंह में किसी प्रकार की खराबी आना नहीं है, बल्कि यह छाती और पेट के विकार द्वारा उत्पन्न होती है। इसके अलावा भोजन करने के पश्चात दांतों की सही ढंग से सफाई न करना भी इस रोग का दूसरा प्रमुख कारण है। सफाई के अभाव में दांतों में फंसे भोजन के कण कुछ समय बाद सड़ने लगते हैं जिससे मुंह से तेज दुर्गन्ध आने लगती है। इस रोग से बचने के लिए दांतों की नियमित सफाई करना आवश्यक है।
दुर्गन्ध का उपचार Muh Ki Durgandh Ka Gharelu Upchar
1. मुनक्काः मुनक्का व इलायची के पांच-पांच नग लें। एक मुनक्के के बीज निकालकर उसमें इलायची के दाने भर दें। इसे जल्दी-जल्दी निगले नहीं बल्कि आधा-पौने घंटा चबाते-चूसते रहें। इसके रस से छाती व पेट के दुर्गन्ध पैदा करनेवाले विकार दूर हो जाएंगे तथा कुछ समय बाद बिना मुनक्का व इलायची के ही मुख सुगंधित रहेगा।
2. नीबूः नीबू की शिकंजी बनाकर पीने से मुख की दुर्गन्ध दूर हो जाती है।
3. अनारः मुख से दुर्गन्ध आने पर चार ग्राम अनार के पिसे हुए छिलकों की फंकी सुबह-शाम पानी से लीजिए। साथ ही अनार के छिलके उबालकर उससे कुल्ले करें। मुख की दुर्गन्ध निश्चित रूप से दूर हो जाएगी।
4. अदरकः एक गिलास गर्म पानी में लगभग आधा चम्मच अदरक का रस मिलाकर कुल्ले करने से मुंह की दुर्गन्ध दूर हो जाती है।
Leave a Reply